पूर्व छात्र मिलन समारोह में पहुंचे वीसी, कर्नल, जैसे बड़े अधिकारी: शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण को बनाएंगे मिशन

स्वतंत्र समूह सेवा समिति के तत्वधान में उचाना की ब्राह्मण धर्मशाला में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीआरएसयू जींद के – वीसी डॉ. रणपाल सिंह, केयूके पूर्व ने एचओडी इतिहास डा. सतदेव त श्योकंद, कर्नल अशोक श्योकंद, इस डिप्टी लेबर कमिश्नर दिनेश कुमार, न्य बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य एडवोकेट प्रताप सहराण, या डीएसपी नरेंद्र श्योकंद सहित बड़े ने अधिकारी पहुंचे। मुख्य अतिथि के तौर पर स्वतंत्र समूह सेवा समिति के चेयरमैन प्रदीप मोर ने हिस्सा लिया। मंच संचालन डॉ. राजेश श्योकंद, सतीश खटकड़, रणबीर श्योकंद ने किया। हरियाणवी कलाकार ईश्वर
वीसी डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।

आज के दौर में किसी के पास मिलने को समय नहीं है लेकिन इस तरह के आयोजनों से कॉलेज, विश्वविद्यालय टाइम के सहपाठी एक-दूसरे से मिल सकते है। जूनियर, सीनियरों को एक-दूसरे को जानने का अवसर मिलता है। प्रदीप मोर ने कहा कि स्वतंत्र समूह सेवा समिति आने वाले दिनों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण को अपना मिशन बनाते हुए काम करेंगी। ग्राम स्तर पर मुफ्त हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा तो शिक्षा को लेकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। जरूरमंद विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मरीज का उपचार भी करवाने का काम किया जाएगा। पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अधिक से अधिक पौधरोपण हो इसके लिए निरंतर प्रेरित करने का काम समिति करेंगी। स्वतंत्र समूह सेवा समिति प्रधान कृष्ण श्योकंद ने कहा कि पूर्व छात्रों द्वारा समाज सेवा के लिए स्वतंत्र समूह सेवा समिति के नाम से संगठन बनाया गया है।